जौनपुर: नारी शक्ति की मिसाल हैं इंदिरा गांधी:विशाल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नारी शक्ति की मिसाल हैं इंदिरा गांधी:विशाल  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम की अगुआई में आयरन लेडी स्व इंदिरा गाँधी की पुण्य तिथि एवं लौह पुरु ष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि देश की कई महिलाएं हैं जो नारी शक्ति की मिसाल हैं। इन महिलाओं का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा है। आज के दौर में स्त्री को शिक्षा हासिल करने, सपने देखने, करियर बनाने और आर्थिक तौर पर सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित करने वाली इन्हीं महिलाओं की सूची में एक नाम इंदिरा गांधी का है। इंदिरा गांधी देश की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू की राजनीतिक विरासत को संभालते हुए इंदिरा गांधी ने 'गूंगी गुडि़या' के तमगे को हटाया और दमदार महिला के रूप में खुद की पहचान बनाई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, संदीप सोनकर, राकेश मिश्रा, फयाज़ हाशमी, शशांक सोनकर,राजकुमार गुप्ता, आदिल, बबलू गुप्ता, ताहिर, सब्बल, इक़बाल आदि लोग उपस्थित रहे। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें