जौनपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हुआ कार्यक्रम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरकारी कार्यालयों, स्वंय सेवी संस्थाओं व विद्यालयों में लोगों ने किया याद
महात्मा गांधी के बताये गये रास्ते पर चलने का लिया गया संकल्प
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अपर जिलाधिकारी विरा राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट जलराजन चौधरी, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित उपस्थित अधिकारीगण एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा दोनों महापुरु षों के चित्र पर माल्यार्पण किया और जनक कुमारी इंटर कालेज छात्राओं के द्वारा मधुर रामधुनि गाई गई। जनपद के सभी विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि आज बहुत बड़ा दिन है। दो महान विभूतियों को याद करते है हुए उनके दिए गए संकल्प को याद करते हुए आत्मसात करें। गांधी जी सत्य और अहिंसा के सहारे से आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों के द्वारा देश को नई दशा एवं दिशा देने का कार्य किया गया। लाल बहादुर शास्त्री के संघर्ष, आदशर््ा एवं चिंतन के बारे में विस्तार से चर्चा की और कहा की उनके आदशर््ा और सादगी भरा जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। डीएम ने गांधी तिराहे पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और चरखा चलाकर खादी वस्त्र के प्रति संदेश दिया। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। वहीं राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उनके चित्रों पर दीपक जलाकर माल्यार्पण किया गया और महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षतेत्तर कर्मचारियों द्वारा उनके गीत को (रघुपति राघव राजा राम पतितपावन सीता राम) गाया गया। व साथ ही भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के राजनीतिक योगदान के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रो. अवधेश कुमार द्विवेदी, डॉ मयानन्द उपध्याय, डॉ विजय प्रताप तिवारी, डॉ निशीथ कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार तिवारी, डॉ राजेश प्रसाद तिवारी, डॉ श्यामसुन्दर उपध्याय, डॉ पाण्डेय, डॉ मनोज वत्स, डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ गंगाधर शुक्ला, परमजीत वि·ाकर्मा, अनिल यादव, धर्मेन्द्र मौर्या सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने कहा कि गांधी के आदशर््ाों पर चलने से ही सुकून शान्ति मिल सकती है। तथा सद्व्यवहार से ही सभी का दिल जीता जा सकता है। तहसील सभागार में आयोजित गांधी जयंती समारोह को बतौर अध्यक्ष वह सम्बोधित कर रही थी। उपजिलाधिकारी सुश्री मिश्रा ने लोगों से कहा कि गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सत्य, अहिंसा, प्रेम व स्वच्छता को आत्मसात कर उसका अनुसरण करें। तहसीलदार मूसा राम ने प्रेम गीत सुनाकर लोगों को यह संदेश दिया कि प्रेम व अच्छे आचरण से समाज में भाईचारा का माहौल बनाया जा सकता है। तहसील प्रेस क्लब अध्यक्ष अब्दुल हक अंसारी ने अपनी रचना देश के शहीदों की जान कहां से लाओगे। गांधी जी का अरमान कहां से लाओगे।। नफ़रत के शोरों में देश जल जायेगा तो ऐसा प्यारा हिंदुस्तान कहां से लाओगे।। को सुनाकर लोगों को कौम जाति मजहब के नफरतों से हटकर देश के प्रति सच्चे वफादार नागरिक बनने की नसीहत दिया। इस अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय बगेरवा डोभी,आदशर््ा विद्यालय केराकत, इंग्लिश मीडियम स्कूल रसूलपुर ओझैनिया मुफ्तीगंज एवं प्राथमिक विद्यालय मखदूम जलालपुर( यादव बस्ती) के छात्र- छात्राओं ने देश भक्ति व गांधी जी के स्वच्छता पर एकांकी नाटक व झांकी प्रस्तुत कर दशर््ाकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अमित कुमार सरोज, हुसैन अहमद व वीरेंद्र कुमार यादव,नाजिर फतेहबहादुर यादव, एवं स्टेनों पंकज यादव सहित तहसील के लेखपाल, कानूनगो सहित तहसील कर्मी उपस्थित रहे। कार्य क्रम का शानदार संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाण्डेय ने किया।
बदलापुर संवाददाता के अनुसार श्रीसमरथ्थी राजाराम दिव्यांग एवं बालिका शिक्षण संस्थान कुशहा घनश्यामपुर में गांधी जयंती मनाई गई। जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। वे सत्याग्रह (व्यापक सविनय अवज्ञा) के माध्यम से अत्याचार के प्रतिकार के अग्रणी नेता थे, उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धान्त पर रखी गयी थी जिसने भारत को भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम दिलाकर पूरे वि·ा में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आन्दोलन के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर विरेंद्र यादव, सुधांशु,हीरालाल वि·ाकर्मा विष्णुकांत तिवारी, अंकित रजक, राजबहादुर नाविक ज्योति सिंह,रीना यादव,रीना गौतम ,मोनिका वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
मीरगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के करियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सुबह महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह व सरायदेवा में शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसी क्रम में क्षेत्र के कसेरवा, अदारी, अमाई सहित विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में तिरंगा फहराकर बापू व शास्त्री जी को नमन कर याद किया गया और उनके सिद्धांतों पर चलने का लोगो ने संकल्प लिया। इस अवसर पर राजकुमार, प्रभातकुमार मिश्रा, राजेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
चंंदवक संवाददाता के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर क्षेत्र के किसानों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गांधी व शास्त्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा देश के प्रति दिए गए योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता ज्ञापित किया। संचालन पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम ने किया। इस अवसर पर अरविंद पांडेय, प्रधान अमरजीत यादव, रामे·ार सिंह, भोनू यादव, श्याम बहादुर सिंह, हरिप्रसाद सिंह, अरु ण कुमार चौबे, महेंद्र प्रसाद, बंसराज नाविक, शिवम प्रकाश,पूर्व छोटे लाल चौबे, सुजीत, अमित, जाकेश भास्कर, महेंद्र गुप्ता,रामप्रवेश प्रजापति,रामकुमार प्रजापति, राजपति प्रजापति सहित अन्य लोग थे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |




