BREAKING

जौनपुर: सुबह टहलने वाले हो जाएं सावधान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सुबह टहलने वाले हो जाएं सावधान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ताड़तले में तड़के ही महिला से उचक्कागिरी

मिठाई लाल सोनकर

जौनपुर। अभी तक आप रात के सन्नाटे में कहीं जाने से कतरा रहे थे लेकिन अब सुबह तड़के भी कहीं जा रहे हो या फिर सुबह टहलने के लिए जाते हो तो सावधान रहिए. शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो ऐसे लोगों को निशाना बना रहा है जो सुबह तड़के टहलने के लिए अकेले निकलते है और उनके घर के आसपास सन्नाटा रहता है. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है शहर के चहारसू चौराहे के पास मोहल्ला ताड़तले का. यहां के निवासी बचाऊ सेठ के नाम से प्रसिद्ध कृष्ण कुमार की 55 वर्षीय पत्नी रेखा देवी को उचक्कों ने अपना निशाना बना लिया. वह सुबह 5 बजे ही घर से टहलने के लिए निकल जाती है. प्रतिदिन की तरह वह सोमवार की सुबह भी मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी। चहारसू, सद्भावना पुल, शाही पुल होते हुए जब वह वापस ताड़तला जाने लगी तो पहले से ही ताक में रहे उचक्कों ने ताड़तला गली में उनको निशाना बना लिया।

चेन बचाने के लिए उचक्कों से भिड़ गई महिला, नहीं मिली सफलता

फिल्मों में विलन की तरह सर पर गोल टोपी लगाकर आए उचक्कों ने उनके गले से 10 ग्राम की सोने की चेन लेकर चम्पत हो गए. इतना ही नहीं उचक्कों ने उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया. यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया. यह खबर भी शहर के आस-पास के मोहल्लों में आग की तरह फैल गई. वहीं सोशल मीडिया पर भी सीसीटीवी का फुटेज वायरल हो गया. फुटेज में दिख रहा है कि अपना चेन बचाने के लिए महिला किस तरह से उस उचक्के से संघर्ष कर रही है. अंतत: उचक्का चेन और कीमती मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए. फिलहाल घटना के पश्चात सूचना स्थानीय कोतवाली में दे दी गई है।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें