जौनपुर: बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। गुलरा बजरडीहा गांव के एक निजी स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम दो बाईकों की हुई आमने सामने टक्कर में हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर टक्कर मारकर भागने वाले बाइक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।सी गांव निवासी जमुना निषाद का आरोप है कि वह अपनी 43 वर्षीय पत्नी शीला देवी को बाइक से गौसपुर बाजार किसी काम से लिवाकर जा रहे थे। आरोप है कि स्कूल के पास सामने से बाइक से तेज गति से आ रहा शेखपुर सुतौली गांव निवासी जीतू पुत्र वीरेंद्र गौतम टक्कर मार दिया। जमुना मार्ग के बायें तथा शीला दाहिनी तरफ गिर गई। टक्कर मारने के बाद बाइक शीला के गले के ऊपर से पार हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर जीतू बाइक सहित भाग गया। दुर्घटना में शीला की मौके पर ही मौत हो गई थी।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


