जौनपुर: मोदी सरकार पुन: बनने की आहट से विपक्ष में घबराहट:सुरेंद्र सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पूर्व विधायक ने पोरईकला में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
खेतासराय जौनपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की पुन: सरकार बनने जा रही है जिससे विपक्षियों में घबराहट है। लोगों की मुलभूति समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निजात दिलाया है। विपक्ष एलायेंस को सरकार से सामना करने के लिए उनके पास कोई मुद्दा नही है। उक्त बातें उन्होंनेे बुधवार को पोरईकला में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के दौरान कही। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कद बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से प्रदेश की जनता खुश हाल है। जौनपुर सदर में दावेदारी के बाबत कहा कि पार्टी नेतृत्व जिसे भी भेजेगी यहाँ कमल खिलना तय है। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपेंद्र मिश्र सिंटू, महेंद्र सिंह, सन्तोष सिंह,राजेश सिंह,बृजेश सिंह,बेला बिंद,अनिल राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



