खेतासराय: मझौरा गोली काण्ड का आरोपी युवक गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आला कत्ल पिस्टल व दो कारतूस बरामद
खेतासराय। एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के मझौरा गांव मे मछली पालक युवक की तालाब के पास गोली मार कर हत्या कर देने के मामले में नामजद आरोपी युवक शुक्रवार को क्षेत्र के मानीकलां रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय क्षेत्र के ग्राम मझौरा में 29 सितम्बर को अबुजर उर्फ रु स्तम 48 को गांव के विपक्षी गण द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए गोली मारा गया था। इलाज के दौरान अबूजर की मृत्यु हो गयी थी। मृतक के भाई जावेद की तहरीर पर धारा 307,504,506 बनाम 3 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पजीकृत किया गया था। अबूजर की मृत्यु के उपरांत धारा 307 से धारा 302 में तरमीम करते हुए धारा 302,504,506,120बी व 3/25 आर्म्स एक्ट में नामजद वांछित आरोपी यासिर निवासी मझौरा थाना खेतासराय को शुक्रवार को सुबह क्षेत्र के मानीकला रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी यासिर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पिस्टल व कारतूस की बरामदगी किया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


