BREAKING

जौनपुर: जम्मू कश्मीर में दलित शरणार्थियों को भारत की व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया: राकेश | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जम्मू कश्मीर में दलित शरणार्थियों को भारत की व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया: राकेश  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा अनुसूचित मोर्चा की 27 अक्टूबर को महासम्मेलन की तैयारी

जौनपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा की आगामी महासम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यालय पर दोनों जिला की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता पुष्पराज सिंह ने की और मुख्य अतिथि के रूप में डा राकेश त्रिवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। वहीं डा. राकेश ने आगामी महा सम्मेलन को लेकर विस्तृत चर्चा की और कहा कि डॉ. अंबेडकर चाहते थे कि आजादी के बाद पाकिस्तान में रह रहे हिंदु जिनमें ज्यादातर दलित है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। जम्मू कश्मीर में दलित शरणार्थियों को भारत की व्यवस्था में शामिल नहीं किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सामाजिक समरसता और सद्भाव के साथ काम कर रही है। यही कारण है कि पिछले सात साल में दलितों, शोषितों, वंचितों, गरीबों के लिए जितना काम हुआ, उतना पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि जाति भेद के द्वेष में समाज को पतन की ओर धकेला है। यही कारण है कि विपक्षी राजनीतिक दलों के कुत्सित प्रयास के चलते देश और समाज विकास की गति नहीं पकड़ पाया। जातिवाद से जर्जर हो चुकी व्यवस्था के बीच भाजपा ने कभी भी जातिवाद को स्वीकार नहीं किया। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सबल बनाने के लिए पूरा प्रयास किया। यह कार्यक्रम अच्छे से संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाये, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और महासम्मेलन को सफल बनाने के अभियान में जुट जाएं। जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल स्वागत भाषण देते हुये कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाए और आगामी महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। लोकसभा क्षेत्रों में लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से मुलाकात कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को उन लोगों तक पहुंचाने का अपील किया। खासतौर पर अनुसूचित मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें भाजपा से जोड़ने, क्षेत्र के प्रभावशाली और लोकप्रिय लोगों से मुलाकात कर उनसे महासम्मेलन को सफल बनाने कि अपील करें। कार्यक्रम को सांसद बीपी सरोज, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी और सुषमा पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया उक्त अवसर पर जिला महामंत्री मनोज दुबे कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज जिला अध्यक्ष अजय सरोज महिला मोर्चा के क्षत्रिय मंत्री मेनिका  सिंह जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें