जौनपुर: बुज़ुर्गों का सदैव आदर व सम्मान करना चाहिए:मुस्तफा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वृद्धाश्रम में लायन्स क्लब मेन ने किया फल वितरित
जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा सेवा सप्ताह के अन्तर्गत सोमवार को सैय्यद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृद्धा आश्रम में मौजूद वृद्ध महिला व पुरु ष लोगों को फल के अन्तर्गत सेब व केला प्रदान किया गया। इस अवसर पर सदस्यों ने वृद्धाश्रम में मौजूद महिलाओं व पुरु षों से उनका हालचाल जाना, उनका दुख बांटते हुए प्रसन्न रहने के लिए बहुत सारी बातें किया। इस अवसर पर सै. मो. मुस्तफा ने कहा कि वैसे तो बुज़ुर्गों के प्रति आदर व सम्मान हर दिन, हर पल, हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन 1 अक्टूबर निश्चित किया गया है। जो अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन मेरा मानना है कि सदैव बुज़ुर्गों का आदर व सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर संजय सिंघानिया, संयोजक राम कुमार साहू, नीरज शाह, ज़ीशी मुफ्ती, ओमकार नाथ गुप्ता, महिमा चौहान, शशि राय आदि उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |