जौनपुर: पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्यों ने जाना सीएससी का हाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं जौनपुर। प्रदेश सरकार की ओर से गठित पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्यो ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं में जनता के लिए शाशन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत को देखा। शनिवार को पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल परदेसी रविदास के साथ राधेश्याम उपाध्याय विवेक मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचे। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमएस यादव के साथ अस्पताल में सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। उक्त लोगों द्वारा ओपीडी, एक्सरे रूम ,पैथोलॉजी और वार्ड का निरीक्षण किया गया। टीम ने भरती मरीजों से विभिन्न योजनाओं के बारे में पूछा। मरीजों के जवाब से टीम के सदस्य संतुष्ट दिखे। लगभग 1 घंटे तक निरीक्षण के बाद टीम के सदस्य वापस चले गए। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एम एस यादव, डॉक्टर दीप्त कुमार, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार सहित अस्पताल के कर्मचारी व चिकित्सक मौजूद रहे।