BREAKING

जौनपुर: शौर्य द्वारा आयोजित प्रतियोगिता एक सराहनीय प्रयास:डॉ.सुभाष | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शौर्य द्वारा आयोजित प्रतियोगिता एक सराहनीय प्रयास:डॉ.सुभाष  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाविप शौर्य ने आयोजित की वृहद भारत को जानो प्रतियोगिता 

जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य शाखा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में तथा डॉ. अरूण मिश्र हरे कृष्ण डाग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से भारत को जानो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का भव्य समारोह मोहम्मद हसन डिग्री कालेज के सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय द्वारा निर्णायक मण्डल के रूप में उपस्थित अवधेश गिरी, डॉ. पंकज सिंह, जयशंकर सिंह, डॉ. राजेश, अतुल जायसवाल तथा नारायण चौरसिया का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि ने शौर्य शाखा के कार्यों की सराहना की। उन्होंने संघ की पंचमुखी कार्य योजना कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वभाव का जागरण तथा नागरिक कर्तव्य के विषय में विस्तार से बताया। विशिष्ठ अतिथि प्रो. अजय द्विवेदी ने भारत को जानो इस विषय पर सम्पूर्ण भारतवर्ष की सांस्कृतिक गतिविधियों साथ ही साथ आधुनिक तकनीकि पर भी विस्तृत चर्चा की। विशिष्ठ अतिथि डॉ. आनन्द सिंह ने कहा कि आज इस प्रतियोगिता में जो बच्चे स्थान न प्राप्त कर सके उनको निराश नहीं होना चाहिए उन्होनें अपने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया है जो स्वागत योग्य है। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय ने कहा कि भारत को जानो इस प्रतियोगिता में शौर्य शाखा के प्रयास से कुल 22 विद्यालय के 1460 बच्चों ने प्रतिभाग किया है, जो अभीतक पूरे काशी प्रान्त में सर्वाधिक संख्या है। प्रतियोगिता की समाप्ति पर निर्णायक मण्डल द्वारा विजेताओं की उदघोषणा की गई। जिसमें डी.बी.एस. इण्टर कालेज के छात्र अनन्त प्रकाश मौर्य, निखिल मिश्रा को प्रथम पुरस्कार, डी.बी.एस. इंटर कालेज के ही वैष्णवी मिश्रा, अंशिका तिवारी को द्वितीय पुरस्कार तथा टी.डी. इंटर कालेज के अंकिता सोनी व विद्या दूबे को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ. मनोज वत्स, ब्राम्हेश शुक्ल, संतोष त्रिपाठी, धर्मवीर मोदनवाल, दिलीप शुक्ल, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण तिवारी, विमल सिंह, अनिल गुप्ता, ऋषिकेश दूबे, जर्नादन पाण्डेय, प्रमोद सैनी, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, चन्द्रशेखर निषाद, प्रशान्त सिंह लकी, राजीव श्रीवास्तव, अवनीश यादव, अनिल सिंह, सुजीत यादव, राहुल अग्रहरि, देवी सेवक शुक्ल आदि उपस्थित रहे। संचालन हर्षित गुप्ता ने किया तथा संस्था के सचिव डॉ. आनन्द प्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*व्यवसायी और समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नवरात्रि एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*


नया सबेरा का चैनल JOIN करें