BREAKING

जौनपुर: भाजपा का है मजबूत संगठनात्मक ढांचा:राकेश त्रिवेदी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाजपा का है मजबूत संगठनात्मक ढांचा:राकेश त्रिवेदी   | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सांसद, विधायक से लेकर जनप्रतिनिधि जुटेंगे मतदाता पुनरीक्षण में

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला में वोटर चेतना महाभियान चलाएगी सोमवार को पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में वोटर चेतना महाअभियान की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु एवं लोकसभा प्रभारी अमरनाथ यादव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि डॉ राकेश त्रिवेदी ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान प्रत्येक दहलीज पर पहुंचने का अभियान है प्रत्येक 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं, विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। कहा कि भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा किसी भी चुनौती को स्वीकार करके परिणाम देने में सक्षम है। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगामी 16 व 17 अक्टूबर को वोटर चेतना महाभियान के तहत मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं तथा अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु ने कहा कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरु आत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया। संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। इस मौके पर भूपेश सिंह अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा राजकेशर पाल मदन सोनी धर्मेंद्र मिश्रा भीम सिंह संतोष गुप्ता मण्डल महामंत्री सिद्धार्थ सिंह दिनेश सिंह उमेश सिंह चिंताहरण शर्मा देवी प्रसाद सिंह जितेंद्र उपाध्याय अतुल तिवारी अजीत सिंह विकास सहित शैलेन्द्र दुबे सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*व्यवसायी और समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें