जौनपुर: सहकारी संघ नौपेड़वा मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा का आरोप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रकाशित सूची में लगा शिकायतों का अंबार
बक्शा जौनपुर। स्थानीय सहकारी संघ अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची को लेकर सोमवार को दावा आपत्ति के दिन सदस्यो ने फर्जी नाम डालने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सूची में शामिल नाम मानक को ताक पर रखकर बिना किसी प्रक्रिया के डाल दिया गया है। कर्तिहा साधन सहकारी समिति के सदस्य रामवृक्ष व अनीता यादव ने आपत्ति में आरोप लगाया है कि समिति के 9 मतदाताओं की सूची में 12 नाम शामिल कर लिया गया है। दरियावगंज समिति से पूर्व प्रधान बाबूराम यादव, दिव्येश यादव, अमित पाठक आदि ने आरोप लगाया कि सूची में चुनाव के समय सिर्फ 5 लोगो का नाम दर्ज था नई परिवर्धन सूची में बिना किसी चुनावी अधिसूचना के 6 और नाम फर्जी तरीके से बढ़ा दिया गया है जबकि चुनाव आयोग द्वारा पूर्व में जारी चुनाव कार्यक्रम में बक्शा ब्लॉक की पांच समितियों का नाम था जिसमें दरियावगंज समिति का नाम ही नहीं था। इतना ही नही कर्तिहा समिति के सदस्य का नाम दरियावगंज समिति में फर्जी ढंग से डाल दिया गया है। मितावा समिति के कृष्णकांत तिवारी ने आपत्ति जताई कि परिवर्धन सूची में चार मतदाताओं का नाम बढ़ाया गया है जबकि वे लोग समिति के सदस्य ही नहीं है वहा पर मौजूद सदस्यो ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोग बिना चुनाव कराए गलत तरीके से डेलीगेट और अध्यक्ष पद पर आसीन होना चाहते हैं।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



