जौनपुर: बाइक की टक्कर से दो युवक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सरकोनी जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कल्याणपुर (कबूलपुर) बाजार में रविवार की शाम को दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय भिजवाया। बता दे कि नाथुपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। बाइक पर तीन लोग बैठे हुए थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी सामने से एक युवक अपनी बाइक से आ रहा था। उसकी भी रफ्तार ज्यादा थी। दोनों बाइक टकरा गयी। जिससे बाइक सवार अभिषेक सिंह तथा अनिल यादव गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent