जौनपुर: स्वयंसेवक संघ वर्ग का हुआ शुभारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। हमारा जो कर्तव्य अपनी माता के प्रति है वहीं कर्तव्य भारत माता के प्रति भी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हिंदू समाज को संगठित कर शक्तिशाली बनाने में लगा हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रशिक्षण वर्ग साधना केंद्र के समान है। यहां आने वाला हर स्वयंसेवक साधक है जो घर परिवार को छोड़कर एक सप्ताह के लिए यहां आया है। उक्त उार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग के उद्घाटन सत्र में रघुवीर महाविद्यालय थलोई, भिखारीपुर पर काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह राज बिहारी ने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी स्वयंसेवक परिवार के सदस्य हैं हम सब का एक ही लक्ष्य है राष्ट्र को परम वैभव के उच्चतम शिखर पर पहुंचाना। यहां हम आए हैं तो यहां से हम कुछ सीख कर जाएं और जो सीख कर जाएं उसको अपने समाज में प्रसारित और प्रचारित करें। संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व निर्माण किया जाता है। हो सकता है यहां कुछ दिक्कतें हो परेशानियां हो उन सबको हम सबको सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। इस अवसर पर जिला कार्यवाह नंदराज जिला प्रचारक प्रभात वर्ग कार्यवाह महेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |