नया सवेरा नेटवर्क
प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई
मडि़याहूं जौनपुर। स्थानीय तहसील के होरैया गांव में नवीन परती की जमीन पर पूर्व प्रधान एवं उनके परिवार के सदस्यों द्वारा वर्षों से कब्जा किए जाने पर शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार ने पूर्व प्रधान के बुलडोजर से ही सरकारी जमीन के अवैध कब्जा को छुड़वाया। पूर्व प्रधान द्वारा अवैध कब्जा पर उन्हीं का बुलडोजर चलने से गांव में हड़कंप मचा रहा। मौके पर मिली जेसीबी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ने नेवढि़या पुलिस को सपुर्द कर दिया है। रामनगर विकासखंड के होरैया गांव में पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना एवं उनके सहयोगियों द्वारा सरकारी नवीन परती की 230 एअर रकबे की जमीन पर काफी वर्षों से कब्जा किए हुए थे। जिसकी शिकायत मानवाधिकार के सदस्य गौरव सिंह एवं गांव के विवेक सिंह ने जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी के आदेश पर मडि़याहू के तहसीलदार कृष्ण राज सिंह को सूचना मिली। रविवार को पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश सिंह मुन्ना उपरोक्त सरकारी जमीन पर बिल्डिंग मटेरियल का सामान रख कर रविवार को कब्जा बुलडोजर एवं ट्रैक्टर लगाकर कब्जा करना शुरू किया था, तभी शिकायतकर्ताओं ने तहसीलदार कृष्ण राज सिंह को सूचना दिया। इसके बाद रविवार की शाम तहसीलदार अपने साथ नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह एवं राजस्व टीम को लेकर होरैया गांव में जा धमके। गांव में अचानक अधिकारियों के पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते तहसीलदार एवं उनके राजस्व टीम ने पूर्व प्रधान द्वारा सरकारी नवीन परती के जमीन पर बुलडोजर लगाकर कब्जा करने पर उसी बुलडोजर से तहसीलदार ने सरकारी जमीन को खाली करवा दिया। और जेसीबी पर कानूनी कार्रवाई करते हुए नेवढि़या पुलिस को सौंप दिया है। इस दौरान कब्जा किए गए आरोपी घर से फरार हो गए।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ