जौनपुर: नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की हुई उपासना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन और नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गयी। माता दुर्गा का यह स्वरूप सिद्ध और मोक्ष देने वाला है इसलिए माता को मां सिद्धिदात्री कहा जाता है।इनकी पूजा अर्चना करने से सभी कार्य सिद्ध होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। बसेरवा, कसेरवा, कमासिन अहिराबिर, बभनियांव तिराहे पर स्थापित देबी पंडालों में मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा की गई। आचार्य आलोक ने बताया कि देव, दानव, ऋषि-मुनि, यक्ष, साधक, किन्नर और गृहस्थ आश्रम में जीवनयापन करने वाले भक्त मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते हैं। इनकी पूजा अर्चना करने से धन, यश और बल की प्राप्ति होती है। कुलगुरु शम्भूनाथ शुक्ला के अनुसार- देवी पुराण के मुताबिक भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही सिद्धियों को प्राप्त किया था। इन्ही देवी की कृपा से भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। यह देवी मां लक्ष्मी के समान कमल के आसन पर विराजमान है। माता के हाथों में कमल, गदा, सुदशर््ान चक्र, शंख धारण किए हुए है। नौवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा करने के लिए नवाहन का प्रसाद और नवरस युक्त भोजन और नौ प्रकार के फल फूल आदि का अर्पण करके नवरात्र का समापन करना चाहिए। सिद्धिदात्री देवी सरस्वती का भी स्वरूप हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |