BREAKING

जौनपुर: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया जागरूक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

स्वच्छता मिशन नमामि गंगे, ग्रामीण जलापूर्ति के तहत हुआ कार्यक्रम

खेतासराय जौनपुर। विकासखण्ड शाहगंज सोंधी में एक्शन फ़ॉर रूरल डेवलेपमेंट ग्रेटर नोएडा (ए.आर.डी.) के प्रशिक्षकों द्वारा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग (यूपी) द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बुधवार की सुबह नुक्कड़ नाटक टीम को प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने हरी झण्डी दिखा कर वाहन को गांव के लिए रवाना किया। विकास खण्ड सोंधी क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक, सोशल मैपिंग एवं आंगनवाड़ी स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन कर जागरूक किया। लोगों को सोशल मैपिंग के माध्यम से गाँव व उसके आस-पास का काल्पनिक चित्र बनाकर स्वच्छता के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक की टीम में जयभुवन, सरोज, लक्ष्मी, महताब आलम, शिवदास आदि शामिल रहे। इस दौरान बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह, एडीपीओ रमेश यादव, सीडीपीओ अनिता, मन्नू नेता अफ़ज़ल प्रधान उजागिर यादव, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें