जौनपुर: सेवईनाला अखाड़ा पर आठ को होगा कुश्ती प्रतियोगिता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के सेवईनाला बाजार में श्रीहनुमान जी मंदिर के पास स्थित अखाड़ा पर आठ अक्तूबर को रु स्तम-ए-यूपी के खिताब के लिए कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह कुश्ती प्रतियोगिता जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वाधान में आयोजित होगी। संघ के अध्यक्ष पहलवान केसरी सिंह और महासचिव राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरु ष पहलवान 70 किलो भार और महिला पहलवान 50 किलो भार से ऊपर के ही भाग ले सकते हैं। विजेता पहलवानों को मेडल, गदा, प्रमाणपत्र और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा। कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर संघ की बुधवार को एक बैठक भी हुई। जिसमें इसकी तैयारियों को लेकर विचार विमशर््ा किया गया। बैठक में रामहित यादव, राजेश यादव, कृष्ण कुमार पप्पू, लालबहादुर पाल, शशिकांत यादव, बांकेलाल, मोनू यादव, प्रमोद गौतम आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |


