जौनपुर: डीएम ने मिशन शक्ति जागरुकता रैली को किया रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मिशन शक्ति"" के चतुर्थ चरण विशेष अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु आगामी शारदीय नवरात्र के पर्व पर महिला पुलिस कर्मियों, डायल-112 तथा महिलाओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी। उक्त जागरूकता रैली को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर शहर में विभिन्न स्थानों से होते हुए शाही किला पर समापन हुआ। मिशन शक्ति चतुर्थ चरण के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली के माध्यम से बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद यादव, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं अन्य सम्मानित जन-प्रतिनिधिगण व जनपद की सम्मानित जनता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह, एसीएमओ राजीव, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, महिला विभाग जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबिता, एडीआईओएस उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |