BREAKING

जौनपुर: आयुष्मान कार्ड बनवाने का लायन्स क्लब चलवा रहा है विशेष अभियान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: आयुष्मान कार्ड बनवाने का लायन्स क्लब चलवा रहा है विशेष अभियान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कार्ड धारकों  का होता है  पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज 

जौनपुर। जिले में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि एक भी पात्र व्यक्ति कार्ड से वंचित नहीं रहें और शत-प्रतिशत व्यक्तियों का कार्ड बनाया जा सके। इसी उद्देश्य से लायन्स क्लब मेन द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को कार्ड बनवाने के लिए जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। लायन्स क्लब मेन द्वारा स्थान मुफ्ती मोहल्ला में शिविर लगाकर लगभग सौ से अधिक पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा अन्य लोगों को भी कार्ड बनवाने के लिये जागरूक व प्रोत्साहितकिया गया। संयोजक सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि बीमार न रहेगा अब लाचार, बीमारी का होगा मुफ्त इलाज। इस योजना से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी परिवारों की आयुष्मान कार्ड लिस्ट जारी की जाती है और इन सभी लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। आयुष्मान कार्डधारक इस योजना का लाभ किसी भी सरकारी अस्पताल या सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल से ले सकता है। अस्पतालों में अपना 5 लाख रु पये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस योजना के माध्यम से यदि लाभार्थी के परिवार में से कोई बीमार है तो उनका इलाज निशुल्क किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत परिवार को इंश्योरेंस का लाभ भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कार्ड बनवाने के लिए पात्रता बताया कि- अन्तयोदय राशन कार्ड (लाल कार्ड) धारक, व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड (सफेद कार्ड) धारक, जिनमें छह या इससे अधिक यूनिट है। व 2011 के सर्वे के अनुसार भारत सरकार द्वारा जारी लिस्ट के अन्तर्गत छूटे हुए लाभार्थी। आयुष्मान एप से या, सरकारी राशन की दुकान पर या जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। नागरिक सरकार द्वारा जारी किए गए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी पात्रता को चेक कर सकते हैं कि वह इस योजना का लाभ ले सकेंगे या नहीं। इस अवसर पर सेवा सप्ताह चेयरमैन संजय सिंघानिया, नीरज शाह, सै. नजमुल हसन, अनवार आब्दी, कायम हुसैन, डा. संजीव मौर्य, दानिश ताबिश काज़मी, रेयाज़ अहमद, कोटेदार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें