जौनपुर: खादी महोत्सव पर निकाली गयी प्रभात फेरी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे भारतवर्ष में खादी महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उसी क्रम में खादी ग्रामोद्योग आयोग क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के निदेशक के अनुसार खादी पदयात्रा एवं खादी के कपड़े खरीद कर आत्मनिर्भर भारत बनने को लेकर प्रचार प्रसार हेतु गौरव शिक्षा संस्थान के बच्चों एवं धर्मापुर खादी ग्राम उद्योग समिति प्रीतम खादी ग्रामोद्योग समिति पेसरा मां शीतला खादी संस्थान के कारीगरों द्वारा शनिवार को प्रभातफेरी निकाली गयी। गौरव शिक्षा संस्थान के प्रांगण में भव्य खादी प्रदशर््ानी का भी आयोजन किया गया। प्रभातफेरी को ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव एवं ग्रामसभा के प्रधान जयहिंद यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भव्य खादी प्रदशर््ानी का उद्घाटन फीता काटकर व एनएमसी चरखा चलाकर किया गया। खादी ग्रामोद्योग समिति, मां शीतला खादी संस्थान शीतला चौकिया, प्रीतम खादी ग्रामोद्योग समिति पेसारा की संस्थाओं ने प्रदशर््ानी लगायी। क्षेत्रवासियों ने खादी के कपड़ों की जमकर खरीदारी कर छूट का लाभ उठाया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री लालजी यादव, मंत्री अच्छेलाल यादव, मंत्री राजेश सरोज, राजेश यादव, विद्यालय के प्रिंसिपल आरआर यादव, संजय, मुमताज, एमके यादव, उषा शर्मा, अनीता पांडेय, रु पाली, सपना, आशा आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |



