नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन सोमवार को पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों का हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि 'ॐ क्रीं क्रीं कालिकाएं नम:' मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।। अत: कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल वि·ाास के साथ मां की उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेताअजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, मिथिलेश सिंह गुड्डू, दलसिंगर विश्कर्मा, रामपाल वि·ाकर्मा, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, लकी अग्रहरी, सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य, मनीष सोनकर, व वन्देश सिंह उपस्थित रहे।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
Ad
|
0 टिप्पणियाँ