BREAKING

जौनपुर: मृतक के खिलाफ़ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिंगरामऊ जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंघावल गांव निवासी पंडित मदन मोहन मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्यवाई की मांग किए हैं कि जमीनी विवाद में हुई मारपीट के मामले में सिंगरामऊ पुलिस ने बिना जाचं पड़ताल किए ही उनकी मृतक बेटी खुशबू के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सिंघावल गांव निवासी प्रदीप मिश्रा व मदन मोहन मिश्र के बीच जमीनी विवाद चल रहा है कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी के दौरान मार-पीट हो गई थी! जिसमें मदन मोहन मिश्रा व उनके भाई चंद्रशेखर मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिसमें मदन मोहन के छोटे भाई चंद्रशेखर मिश्रा का अभी भी इलाज चल रहा है। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस से शिकायत किया। वहीं सिंगरामऊ पुलिस ने दोनों पक्षों से कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पीडि़त का आरोप है कि उनके व परिजनों के अलावा उनकी मृतक बेटी खुशबू के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। मृतका के पिता ने पुलिस अधीक्षक को साक्ष्य सहित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें