जौनपुर: गायत्री शक्ति पीठ में हुआ पितृविसर्जन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। गायत्री शक्तिपीठ लाइन बाज़ार में पिछले वर्षों की भाँति पितरों के निमित्त श्राद्धकर्म पिन्डदान एवं पितृविसर्जन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने एक साथ अपने पितरों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पितरों के साथ साथ देवताओं ऋषियों महापुरु षों और ज्ञात अज्ञात विभूतियों को भी जलांजलि अर्पित की गई। शिव कुमार एवं इन्द्र पति मिश्र ने पूजन कार्य सम्पन्न कराया। इस अवसर पर प्रबंध ट्रस्टी विश्वनाथ सिंह संयोजक शिवगोविन्द यादव डॉ शैलेश सिंह हरिश्चंद्र श्रीवास्तव पद्माकर त्रिपाठी डॉ सरदार मौर्य दिलीप श्रीवास्तव सहित सैकड़ों पुरु षों के साथ दर्जनों महिलाओं ने भी अपने पूर्वजों का श्राद्ध कर्म सम्पन्न किया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


