नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मछलीशहर उपजिलाधिकारी न्यायालय में कस्बा घिसुआ खास की लम्बित विवादित पत्रावली में धोखाधड़ी और जालसाजी व कूट रचनाकारित करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कस्बा घिसुआ खास निवासी मेराज अहमद पुत्र स्व. बिस्मिल्ला, पुरानी बाजार सिटी मारियो स्कूल के बगल निवासी बेलाल कुरैशी पुत्र शाजिद अलीम कुरैशी व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उपजिलाधिकारी न्यायालय में तैनात पेशकार विपिन कुमार मौर्य ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने न्यायालय में लम्बित धारा 33/39 रिपोर्ट लेखपाल बनाम अब्दुल खालिद कस्बा घिसुआखास पत्रावली में पूर्व में दाखिल तजविजसानी प्रार्थनापत्र फाड़कर निकाल दिया और उसके स्थान पर फर्जी तजविजसानी मय शपथ पत्र 21 अगस्त 2023 को संलग्न कर दिया। जो अपराधिक कृत्य है।
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
Ad
|