जौनपुर: पंप नहर कटने से किसानों को हो रहा नुकसान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पंप नहर कटने से किसानों को हो रहा नुकसान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के मोथहा पम्प नहर कटने से किसानों का काफी नुकसान हो रहा है।किसानों के शिकायत के बाद भी चार दिन पहले कटी नहर को नही बनाया जा सका।उक्त पम्प नहर कल्याणपुर गांव के पास पिछले कुछ दिनों से थोड़ा थोड़ा कट रही थी।उसको विभाग के लोग बनवाने की जहमत नही उठाये। धीरे धीरे नहर कट गई। किसानों की तैयार हो चुकी धान की कई एकड़ फसल डूब गई। फसल को काफी नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ नहर नही चलाये जाने से किसान खेत मे पलेवा नही कर आया रहे है। जिससे उनकी सरसो,मटर आदि की फसल की बुवाई नही हो पा रही है। इस बारे में पूछे जाने पर जेई सन्दीप मौर्य ने कहा कि मुझे एक दिन पहले जानकारी हुई है। जल्द से जल्द नहर को सही करवा दिया जायेगा। ज्ञात हो करोड़ों रु पये की लागत से दो वर्ष पूर्व ही नहर को मरम्मत का काम करवाया गया था। इतनी जल्दी नहर कटने की तरह तरह की चर्चा है।

*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें