जौनपुर: गोरखपुर ने मुजफ्फरनगर को पराजित कर ट्राफी पर किया कब्जा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अंतर्जनपदीय वॅालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के करौरा गांव में हरिओम राइस मिल एवं वॉलीबॉल क्लब मिश्रमऊ द्वारा आयोजित वालीबाल टूर्नामेंट प्रतियोगिता देर रात संपन्न हुई जिसमें अंतर्जनपदीय तेरह टीम तथा स्थानीय आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतर्जनपदीय में फाइनल रेलवे गोरखपुर एवं मुजफ्फरनगर के बीच में खेला गया। रेलवे गोरखपुर ने जीत हासिल करते हुए मेडल एवं 25 हजार नगद की धनराशि तथा द्वितीय स्थान पाने वाले मुजफ्फरनगर को 21 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया तत्पश्चात स्थानीय टीमों में प्रथम गंगा पार जौनपुर 11 हजार एवं द्वितीय खाना पटी् को सात हजार रूपए नगद धनराशि दिया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर विवेक सिंह ने कहा कि खेल की भावना खिलाडि़यों में बनी रहे यही खेल का प्रमुख नियम है। खेल से न सिर्फ तन बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर लक्ष्मी नारायण दुबे संचालक विजय कुमार तिवारी ने किया। रेफरी बच्चा सिंह, आनंद सिंह रहे। सत्येंद्र पांडे, सुरेंद्र यादव, विनय सिंह, रामराज यादव, नन्हे यादव, सतीश यादव का सहयोग सराहनीय रहा। सभी आए हुए आगंतुकों का योगेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
Advt. |