जौनपुर: सर सैयद अहमद खां की मनाई गई जयंती | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के तलीमाबाद सबरहद स्थित सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में मंगलवार को सर सैयद अहमद खां की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर वक्ताओं में महान शिक्षाविद की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला और उनके कृतित्व की चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य मो. शाहिद नईम ने कहा कि समाज और कौम के लिए सर सैयद अहमद द्वारा किए गए कार्य उन्हें महान बनाते हैं। उन कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि सर सैयद अहमद आधुनिक भारत के महापुरुषों में शुमार किए जाते हैं। छात्रों को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक मो. असद खान ने सर सैयद की जीवनी पर छात्रों के बीच विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि सर सैयद द्वारा चलाए गए आंदोलन के चलते ही शिक्षा को गति मिली। संचालन कर रहे मिर्जा जरियाब बेग ने कहा कि शिक्षा के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण के चलते सर सैयद दूरदशर््ाी शिक्षाविद के तौर पर मशहूर हुए। इसके अलावा शिक्षक मो. सिराज, आनंद सिंह, मो. रजा और छात्रों में अखलाक, फहीम शेख, अरविंद प्रजापति, नवनीत कुमार, मो. अरहम ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर खुशर््ाीद अहमद, शिशिर कुमार यादव, मो. अहसन अंसारी, हसनैन नियाजी, शाहिद सिद्दीकी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


