जौनपुर: सन्तों की संगति बुद्धि की जड़ता को हरती है:नारायणानंद | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शंकराचार्य बोले सतसंग सुनने से सभी विकार होते हैं नष्ट
जौनपुर। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद ने गहलाई में चल रहे भागवत कथा के छठवें दिन उपस्थित भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि सन्तों की संगति बुद्धि की जड़ता को हरती है। महापुरु ष सिर्फ विचारों से ही नहीं, कर्मों से भी अनुकरणीय होते हैं। सत्संग सुनने से मन के समस्त विकार नष्ट हो जाते हैं उसे परमात्मा का ज्ञान हो जाता है परमात्मा में प्रेम हो जाता है और वह परमात्मा के बनाए हुए सिद्धांतों का अनुसरण करने लगता है जिससे उससे जीवन की ज्योति सदा प्रकाशित रहती है। कथा के पूर्व महाराज श्री का वैदिक विधियों द्वारा पादुका पूजन आचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी, योगाचार्य रितेश दूबे,हिमांशु शुक्ल पण्डित शिवकेश एवं मुख्य यजमान बलराम मिश्रा, बालकृष्ण मिश्र, श्यामधर मिश्रा, अखिलेश तिवारी (अकेला), कृष्ण मोहन तिवारी, संभवानंद महाराज, प्रेम शंकर मिश्रा, गुलाबधर मिश्र,आजाद मिश्रा,राजवीर मिश्रा, मनोज मिश्रा सहित अनेकों भक्तों द्वारा संपन्न हुआ।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |