जौनपुर: महिलाओं की सशक्ति से होगी देश की मजबूती:बृजेश कुमार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मिशन शक्ति के तहत मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के सौदागर हाल में मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशासन के निर्देशन पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार रहे एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता रहे। अतिथि के रूप में यातायात निरीक्षक जेडी शुक्ला, शहर कोतवाल अखिलेश मिश्रा, शकरमंडी चौकी प्रभारी कंचन पांडेय रही मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा की महिलाओ सशक्त होना अति आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार कि अनेकों महिला टोल फ्री नंबरों का प्रयोग करके आप इसका लाभ उठा सकती हैं महिलाओं के सशक्त होने से देश मजबूत होगा। इसी क्रम में नगर क्षेत्राधिकारी ने कहा महिलाओं के सशक्त होने से हमारे देश में एक नई क्रांति आएगी जो हमारे देश को सशक्त एवं मजबूत बनाएगी। अध्यक्ष डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा महिलाओं को शिक्षा के साथ-साथ सभी क्षेत्रों में अपना योगदान देना होगा इसी के साथ-साथ व सशक्त एवं मजबूत होगी यातायात निरीक्षक जेडी शुक्ला यातायात के नियमों के साथ-साथ देश की आधी आबादी, महिलाओं को भी जागरूक किया। चौकी प्रभारी कंचन पांडेय ने कहा महिलाओं को बिना डर के जीने का रास्ता सीखना होगा जो हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। अतिथियों को प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने पुष्प देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ शाहनवाज खान,डॉ कमरूद्दीन शेख,डॉ जीवन यादव,डॉ केके सिंह,डॉ नीलेश सिंह,डॉ राकेश कुमार बिंद,डॉ ममता सिंह,डॉ शाहिदा परवीन,डॉ प्रेमलता गिरी,डॉ बतूल अंजुम,डॉ.अब्दुल हलीम हाशमी, डॉ.शाहिद अलीम,डॉ.प्रवीण यादव महाविद्यालय परिवार एवं छात्राएं मौजूद रही। संचालन सलमान शेख व अहमद अब्बास खान ने किया।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |