जौनपुर: जागरण की रात मां तेरे पुत्र ने पुकारा है.... | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सेवा समिति पंडाल के भगवती जागरण में गायकों ने बांधा समा
जफराबाद जौनपुर। सेवा समिति द्वारा दुर्गा पूजा पंडाल में रविवार को महाष्टमी के दिन भगवती जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरु आत मां की नौ स्वरूपों की वंदना स्वरूप हे वरदायनी वीणावादिनी, हंसवाहिनी जय जय हो.....देवी गीत से किया गया। इसके पश्चात बाल कलाकार सूर्य ज्योति ''सिट्टू'' ने भर दे रे, मां झोली भर दे, ना बहलाओ बातों मे.....पेश को खूब वाहवाही लूटी। कला से प्रभावित चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सर्फ राज खान द्वारा सूर्य ज्योति को गायकी के लिए एवं दूसरे बाल कलाकार तबला वादक शिव ज्योति ''बिट्टू'' को पुरस्कृत किया। श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति द्वारा देवी गीत जागरण की रात मां, तेरे पुत्र ने पुकारा है, बस तेरा ही सहारा है....भगवान शिव की लीलाओं पर आधारित गीत मूरख मनवा क्यूं घबराये, हर बम बम की अलख जगाये, काशी की गलियों में आके भंग पियेजा....पेश कर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इसके पूर्व सेवा समिति के राम बसावन अग्रहरि, विकास सेठ, विजय जायसवाल, अमित अग्रहरि आदि द्वारा चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सर्फ राज खान एवं श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष प्रेमचन्द प्रजापति, बृजनन्दन स्वरूप व उनकी टीम के लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
