गाजीपुर: भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए मुकेश सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं, बोले सिंह - संगठन को करुंगा मजबूत
कृष्णा सिंह
गाजीपुर । भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महासचिव अभिषेक कुमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रभारी अध्यक्ष इंजी. चंद्रकांत ने मुकेश कुमार सिंह को संगठन में जिला अध्यक्ष गाजीपुर उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि मुकेश कुमार सिंह की राष्ट्र भक्त सोच, प्रतिभा, समन्वय व दूरदर्शिता का लाभ संगठन को विस्तार करने में अवश्य मिलेगा।
इस मौके पर अपने मनोनयन से अभिभूत मुकेश सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे। इसके साथ ही संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे। मुकेश के मनोनयन पर मनोज सिंह 'भंटू', नागेन्द्र सिंह, शुभम सिंह, निशान्त बरनवाल, संतोष सिंह, नीरज सिंह, विनय सिंह 'डिम्पू', सोनू सिंह, गोपाल सिंह, सोहन सिंह, अजय यादव, शैलू बिंद, बचाऊ कुमार ने शुभकामनाएं दी है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |