लखनऊ: अमृत कलश लेकर दिल्ली रवाना हुआ जत्था | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। अवध शिल्पग्राम से रविवार को 30 जिलों के स्वंयसेवकों का जत्था अमृत कलश लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। अब मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में होगा। इसके पूर्व एमएलसी अवनीश सिंह ने अमृत कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

अवध शिल्पग्राम में आठ मंडलों के स्वयं सेवक रुके हुए थे। पूरे प्रदेश के सभी ब्लॉकों, नगर महापालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर निगमों से चार हजार अमृत कलश लखनऊ लाए गए। यहां पर मिट्टी के कलश से अक्षत और माटी को पीतल के कलशों में एकत्रित किया गया। 

 मेरा माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा निकाली गई है। इसके पूर्व तय स्थानों से अमर शहीदों के घरों से मिट्टी और अक्षत एकत्रित किया गया था जिसे कलश में संजोया गया। रविवार को सुबह 9:15 बजे अमृत कलश यात्रा को रवाना किया गया। मौके पर साथ में डीसी मनरेगा सुभाष कुमार, संस्कृति विभाग से अमित अग्निहोत्री, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह समेत कई गण्मान्य लोग मौजूद रहे।

*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर व उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से नवरात्रि एवं दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*

नया सबेरा का चैनल JOIN करें