लखनऊ: 14 अक्तूबर को मेधावियों का होगा सम्मान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। महाराजा अग्रसेन की जयंती 14 अक्तूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। सीएमएस गोमती नगर में होने वाले मुख्य आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों और मेधावियों का सम्मान होगा। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महाराजा अग्रसेन जयन्ती कार्यक्रम के संयोजक भारत भूषण गुप्ता व सहसंयोजक राजेश अग्रवाल ने बताया कि उस दिन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल मोतीनगर, महाराजा अग्रसेन बालिका विद्यालय डालीगंज, सेन्ट जोसेफ स्कूल ठाकुरगंज और महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर के बच्चों द्वारा देश-प्रेम पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु वाले समाज के वरिष्ठजनों को सम्मान-पत्र और हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सरस्वती सम्मान से नवाजा जाएगा।


