लखनऊ: 15 हजार का इनामी चेन लुटेरा गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। दो सप्ताह पहले इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर एक महिला की चेन लूटने वाले बदमाश बबलू को मड़ियांव पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने लूट की कई वारदातें की हैं, इनमें फरार रहने पर डीसीपी ने 15 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। बबलू के फरार साथी कल्लू की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दो सप्ताह पूर्व सेक्टर-क्यू स्थित होपवेल अस्पताल के पास महिला से हुई चेन लूट के आरोपित की तलाश हो रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा पकड़ा गया। आरोपी की पहचान दुबग्गा के बमरौली फाटक निवासी बबलू के रूप में हुई। उसने कबूला कि उसने सेक्टर-क्यू में महिला से चेन लूटी थी। आधा हिस्सा लूट में शामिल कल्लू के पास है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि फरार कल्लू को तलाशा जा रहा है।

