नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। एलयू के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में विज्ञान संकाय की ओर से नॉन टीचिंग कर्मचारियों के लिए चार सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। अधिष्ठाता प्रो. विभूति राय ने बताया कि प्रशिक्षण में 50 से ज्यादा कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
जिन्हें दस्तावेजीकरण, ई-फाइलिंग, त्वरित संचार, डेटा उत्पादन और निष्कर्षण के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यालय स्वचालन की आधिकारिक प्रणाली को सिखाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. पुनीत मिश्रा, डॉ. कनौजिया और डॉ. गौतम कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अनुसंधान विद्वानों और कंप्यूटर केंद्र के तकनीकी कर्मचारियों की मदद से प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। प्रो. राय ने कहा कि एलयू के सभी गैर-शिक्षण सदस्य कंप्यूटर साक्षर होंगे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ