कौशांबी: पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कौशांबी। जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को घर के बाहर लगे पेड़ की डाल गिरने से दो महिलाएं दब गई जिसमें एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गंभीरा पूर्व गांव निवासी अमरनाथ गुप्ता के घर के बाहर एक बड़ा सा पुराना पीपल का पेड़ है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उपचार के दौरान शांति देवी की मौत हो गई। एसएचओ ने कहा कि घायल महिला का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि शांति देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।
![]() |
| Advt. |


