BREAKING

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

इटावा। जिले में ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा उसे बचाने की कोशिश में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाना प्रभारी शैलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि इटावा रेलवे प्लेटफार्म संख्या तीन पर रविवार देर रात लगभग साढ़े 11 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय साहब यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि यादव को बचाने की कोशिश में उसका साथी गुड्डू राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुमार ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें