बाराबंकी: 20 हजार का ईनामी बदमाश हाशिम पुलिस मुठभेड़ में घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बाराबंकी। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार आधी रात पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार रुपए के ईनामी बदमाश हाशिम उर्फ बग्घा के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाशिम पर पशु और मादक पदार्थों की तस्करी, गैंगस्टर समेत 14 मुकदमे दर्ज हैं और 20 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे स्वाट व थाना जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम जहांगीराबाद रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जहांगीराबाद की ओर से एक बाइक सवार आता दिखा। रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया तो बदमाश ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। आखिरकार बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने उसे रात करीब एक बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश हाशिम उर्फ बग्घा है जो देवा कोतवाली इलाके के निवासी टिकरिया गांव का निवासी है। जहांगीराबाद, शहर कोतवाली नगर व घुंघटेर पुलिस द्वारा कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी। एसपी ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है। न्यायालय में पेश किया जाएगा।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)