नया सवेरा नेटवर्क
- साउथ लुक में नज़र आये यश कुमार
मुंबई। भोजपुरी एक्शन स्टार यश कुमार जल्द ही भोजपुरी फिल्म "कुरुक्षेत्र" में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हुआ है। इसमें यश कुमार साउथ फिल्मों के हीरो जैसी लुक में नज़र आये हैं। यश कुमार एंटरटेनमेंट व निधि मिश्रा निर्मित फिल्म "कुरुक्षेत्र" के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। यश कुमार स्टारर इस फिल्म में एक बार फिर से रक्षा गुप्ता लीड रोल में होंगी, जिनके साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों में बेहद पसंद किया जाता रहा है।
आपको बता दें कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म "कुरुक्षेत्र" में यश कुमार और रक्षा गुप्ता के साथ प्राची सिंह, सोनल त्रिवेदी, सृष्टि मिश्रा, सुशील सिंह, देव सिंह, रेयांश सिंहानिया, सुबोध सेठ, बालेश्वर सिंह, राधे मिश्रा, धनंजय सिंह, विलास, योगांत पांडेय और यादरेंद्र यादव मुख्य भूमिका, फिल्म के लेखक राकेश त्रपाठी, गीतकार धरम हिन्दुस्तानी और शेखर मधुर, संगीत साजन मिश्रा, छायांकन जहाँगीर सैय्यद, एक्शन प्रदीप खड़का, कोरियोग्राफर प्रवीन सेलार और दिलीप मिश्त्री, कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ