BREAKING

क्या आपके भी कलाई में रहता है अक्सर दर्द, तो जानें क्या हैं इसके कारण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कलाई में दर्द होना एक बहुत ही आम समस्या है। यह दर्द हर उम्र के लोगों को प्रभावित करती है। शरीर में पोषण की कमी, चोट या मोच आने की वजह से भी कलाई में दर्द होता है। कई बार यह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है, लेकिन अगर आप अक्सर कलाई दर्द से परेशान रहते हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

समय पर इस दर्द का इलाज नहीं किया गया, तो आपके हाथ और कलाई के लिए यह बड़ी समस्या हो सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, कलाई में दर्द होने के मुख्य कारण और राहत पाने के उपाय।

कलाई में दर्द होने के क्या हैं कारण

कार्पेल टनल सिंड्रोम (carpal tunnel syndrome) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें कलाई की नस दब जाती है, ऐसे में आपकी कलाई कमजोर और सून्न पड़ जाती है। जिससे कलाई और पूरी बांह में तेज दर्द और अकड़न हो जाती है। जिन लोगों को डायबिटीज या गठिया की समस्या है, वो भी कार्पेल टनल सिंड्रोम जैसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। कई बार टाइपिंग, तनाव, बढ़ते वजन के कारण भी यह स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि लंबे समय तक मोबाइल फोन चलाने से भी कलाई में दर्द होता है। स्क्रॉलिंग के दौरान कलाई पर दबाव पड़ता है और आप दर्द से परेशान हो सकते हैं।

कलाई में दर्द होने के अन्य कारण

अधिक वजन उठाना।

कलाई में चोट लगने के कारण।

लंबे समय तक कीबोर्ड का उपयोग करना।

कलाई में मोच आने पर।

कलाई दर्द से इस तरह मिलेगी राहत

अगर आप ज्यादा मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो अपनी कलाई को आराम देने के लिए हर 20-30 मिनट में छोटा ब्रेक लें।

कई बार अधिक भार उठाने की वजह से भी कलाई में दर्द होता है। इसके अलावा जब आप मोबाइल फोन चलाते हैं, तो इसे पकड़ने के लिए दोनों हाथों का इस्तेमाल करें।

कलाई दर्द से राहत पाने के लिए आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। जैसे- कलाई को घुमाना, स्ट्रेच करना आदि। ये काफी आसान एक्सरसाइज हैं, जो कलाई को मजबूत करने में मददगार हैं।

हीट थेरेपी भी इस दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकती है।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें