भायंदर: बुजुर्गों की सेवा करके मां की पुण्यतिथि मनाएंगे अरविंद उपाध्याय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। राष्ट्रीय परशुराम सेना के राष्ट्रीय संरक्षक तथा वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद उपाध्याय ने इस वर्ष अपनी माता स्व. धर्मा देवी आशाराम उपाध्याय की तृतीय पुण्यतिथि 10 अक्टूबर को सामाजिक परंपराओं से हटकर एक अनोखे अंदाज में मनाने का फैसला किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाएं किसी न किसी की मां होती है, इसलिए उन्होंने इस वर्ष अपनी माता की तृतीय पुण्यतिथि को भायंदर पश्चिम के पालखड़ी स्थित राधिका ओल्ड एज होम में मनाने का फैसला किया है।
इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, भजन एवं महाप्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन पंडित लल्लन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अरविंद उपाध्याय ने अपने धर्मपत्नी संतोषी उपाध्याय के सुझाव पर यह अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया है।