अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल के सामने डांस करते-करते गिरा युवक, मौके पर ही तोड़ दिया दम | #NayaSaveraNetwork

अंबेडकरनगर में दुर्गा पूजा पंडाल के सामने डांस करते-करते गिरा युवक, मौके पर ही तोड़ दिया दम | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अंबेडकरनगर। जिले में एक अजीब हादसा हुआ है। यहां एक युवक दुर्गा पूजा पंडाल के सामने डांस कर रहा था। अपने दोस्तों के साथ डांस करते-करते ही अचानक वह गिर गया। उसे उठाने के प्रयास हुए लेकिन वह नहीं उठा। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव की है। 

यहां स्थापित दुर्गा प्रतिमा पंडाल के सामने गांव निवासी युवक मुलायम राजभर (34) अन्य युवकों के साथ डांस कर रहा था। थोड़ी ही देर बाद वह अचानक गिर पड़ा। लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हृदय गति रुक जाने से मौत हुई है।

मुलायम का विवाह नहीं हुआ था। उसके पिता धर्मराज दूरसंचार विभाग के रिटायर कर्मचारी हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का वीडियो अब सामने आया है। परिजनों के अनुसार उसे किसी बीमारी की जानकारी नहीं थी। उसकी मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ