ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। लोहामंडी थानाक्षेत्र की एक महिला की बुधवार को बिल्लोच्चपुरा रेलवे फाटक पर एक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। थाना प्रभारी लोहामंडी राजेश सिंह ने बताया कि परवीन बेगम नामक एक महिला फैक्टरी में काम करके घर लौट रही थी, इसी दौरान रेलवे फाटक पर अचानक से एक ट्रेन आ गयी और वह उसकी चपेट में आ गयीं। उन्होंने बताया कि इस हादसे में परवीन बेगम की मौके पर ही मौत हो गयी। सिंह के अनुसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला परवीन एक जूता फैक्टरी में काम करती थी और अपने घर का पालन-पोषण करती थी।
![]() |
| Advt. |



