BREAKING

12 किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पंजाब। फिरोजपुर में दो लोगों के पास से कथित तौर पर 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, सीमा पार से चल रहे मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका: एक खुफिया अभियान में सीआई (काउंटर इंटेलिजेंस) फिरोजपुर ने दो लोगों को पकड़ा और उनके पास से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। उन्होंने कहा, स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें