जौनपुर: 251 दीपों से जगमग हुआ मां का पंडाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। नगर पंचायत के अंतर्गत लगे हुए सभी पंडाल में श्रद्धालु खूब आ रहे हैं और यहां अलग-अलग पंडाल में अलग-अलग तरीकों से आरती की जाती है और वही सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज के बगल स्थित मां विंध्यवासिनी बाल ग्रुप द्वारा आयोजित पंचधाम दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विशेष रूप से माता रानी की 251 दीपों से भव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बदलापुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह जी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव सिंह जी व जेपी हॉस्पिटल बदलापुर डॉक्टर रीमा सिंह जी के द्वारा के द्वारा महा आरती संपन्न हुईं।समिति के सदस्य सत्यम मोदनवाल बताते हैं कि हमारे पंडाल पर हर वर्ष की बात इस वर्ष भी प्रथम दिन से ही महा आरती का कार्यक्रम विशेष रूप से किया जाता है जिसमें दूर-दूर से लोग माता रानी की महा आरती देखने के लिए आते हैं महा आरती में उपस्थित राजेश साहू विशाल जायसवाल बंटी संदीप शुक्ला संतोष जायसवाल सोनू जायसवाल सत्य प्रकाश जायसवाल प्रशांत जायसवाल अखिलेश जायसवाल राजकुमार निगम प्रिंस निगम मनीष जायसवाल शुभम जायसवाल सत्यम मोदनवाल आशीष जायसवाल एवं कस्बे के सभी लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |