नया सवेरा नेटवर्क
- पहली बार एक साथ आया टुनटुन यादव, शुभी शर्मा का भोजपुरी गाना 'अहिरान', मचा रहा है धमाल
मुंबई। भोजपुरी स्टार सिंगर टुनटुन यादव और सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा एक साथ पहली बार अपने फैंस के बीच धमाल मचाने आ गए हैं भोजपुरी सांग 'अहिरान' लेकर। यह धमाकेदार गाना 'एवेरेस्ट भोजपुरी' के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है।
लिंकः https://youtu.be/4Cyg2hMOyMw?si=DhHAjzXC3FGOkYUy
एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत 'एवेरेस्ट भोजपुरी' म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ गाना 'अहिरान' आडियंस के बीच फुल टू धमाल मचा रहा है। गीतकार रमेश राशिला, कुंदन स्वराज के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार रमेश राशिला ने। इस गाने के वीडियो में टुनटुन यादव और शुभी शर्मा ने जमकर धमाल मचाया है, जोकि देखते ही बनता है। इस गाने का निर्देशन किया है ट्रेंडिंग डारेक्टर जीतू भोजपुरिया ने। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, डीओपी प्रतीक पाठक, नीतीश राय, एसोसिएट डायरेक्टर अंकित मिश्रा, एडिटर प्रशांत सिंह हैं। डीआई नरेन्द्र पाल ने किया है।
Advt. |
0 टिप्पणियाँ