ठाणे: संगीत साहित्य मंच की 101वीं भव्य काव्यगोष्ठी संपन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ठाणे। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्कृष्ट संस्था संगीत साहित्य मंच ठाणे द्वारा निरंतर की जाने वाली मासिक काव्यगोष्ठी इस महीने 10 सितंबर 2023 रविवार को संस्था के वरिष्ठ कवि, साहित्यकार तिलक राज खुराना के आवास पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि वंदना खत्री की उपस्थिति, मदन गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता तथा उमेश मिश्र प्रभाकर के संचालन में सम्पन्न हुई। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ सदाशिव चतुर्वेदी मधुर द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में वंदना स्वरुप प्रथम पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात शारदा प्रसाद दूबे द्वारा देश भक्ति पर काव्य पाठ किया गया। अगली कड़ी मे श्रृंगार रस के कवि अरुण मिश्र अनुरागी द्वारा सुन्दर काव्य पाठ किया गया। 

इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुये संचालक ने पुनः मधुर को काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया और मधुर ने एक श्रृंगार की कविता पढ़कर सभी का मन मोह लिया। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए 101वीं गोष्ठी के आयोजक वरिष्ठ साहित्यकार खुराना सर ने राष्ट्र भक्ति पर कविता पाठ किया। संस्था के संयोजक रामजीत गुप्ता ने गुरु भक्ति का सुन्दर गायन किया। तदनंतर खुराना सर की छोटी बेटी (पेशे से शिक्षिका) रश्मि शर्मा ने होलिका दहन पर सुन्दर कविता प्रस्तुत किया!अगली कड़ी मे वरिष्ठ कवि अजय सिंह ने चाय पर काव्यपाठ कर खूब वाहवाही लुटी। काव्यपाठ के अगले पादान पर भारतीय जन भाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष रामप्यारे सिंह रघुवंशी ने देश भक्ति पर सुन्दर रचना पढ़ी। त्रिलोचन सिंह अरोरा ने इंसान में इंसानियत कायम रखने हेतु प्रभू से प्रार्थना का बेहतरीन प्रस्तुतीकरण किया।

इसी क्रम मे ह्रदयाँगन के अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी ने भाप युक्त सुबह की गरम गरम चाय पर बहुत ही उम्दा काव्यपाठ किया। तत्पश्चात खुद संचालक महोदय ने देश भक्ति और भक्ति श्रृंगार पर मुक्तक सुनाया तथा काव्य पाठ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खुराना की बड़ी बेटी वन्दना खत्री ने काव्य गोष्ठी की बड़ी ही बेबाकी से समीच्छा की। इसके बाद कार्यक्रम अध्यक्ष मदन गोपाल गुप्ता ने तत्कालीन गोष्ठी पर समीछात्मक कविता सुनाकर काव्यपाठ को विराम दिया। अंत मे सहसंयोजक मधुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया और तिलक राज खुराना ने सबका आभार व्यक्त करके कार्यक्रम का समापन किया।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ