300 करोड़ के क्लब में शामिल हुयी शाहरूख खान की फिल्म जवान | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की फिल्म जवान 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है। एटली के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की जवान 07 सितंबर को ओपनिंग डे पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। जवान ने 75 करोड़ की कमाई की थी।

फिल्म जवान रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जवान ने कई फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जवान ने चार दिनों में 287 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जवान ने पांचवे दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 316.16 करोड़ रुपए तक जा पहुंची है।

गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ