उप्र व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नोएडा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के पहले संस्करण का उद्घाटन करेंगी। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे समूचे गौतम बुद्ध नगर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और करीब 8,000 पुलिसकर्मियों तथा प्रांतीय सशस्त्र सीमा बल (पीएसी) और अर्द्धसैनिक बलों की करीब 12 टुकड़ियों को तैनात किया गया है। पांच दिन के इस कार्यक्रम के दौरान यातायात संबंधी ड्यूटी के लिए करीब 1,300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh